Sunday, May 26, 2024
आभास
Tuesday, May 14, 2024
ग्रहण
Saturday, May 4, 2024
रूहानी साँझ
Sunday, April 7, 2024
अंजुमन
इस अंजुमन ताबीर की थी जिन ख्यालों की l
अक्सर उन बैरंग खतों ढ़ल जाती वस्ल रातों की ll
मुख़्तसर थी इनायतें इनके जिन ख्वाबों की l
रूबरू तस्वीर एक हुई थी उन फसानों की ll
साँझ की तस्दीक बैठे रहते इसी के अंजुमन में l
मुलाकातें कभी यही उस महताब से तो होगी ll
जुनून था जिस रूमानियत रूह आरज़ू का l
बारिश नीर सुगंध रंग उसकी ही महकाती थी ll
कह उस बेनज़ीर को हबीबी पुकारी थी जब यादें ll
बंजारे चिलमन की रफीक बन गयी थी साँसे l
मिलाप था यह एक अनजानी सहर आलाप का l
सिलसिला आगाज था हमसफर अह्सास का ll
Monday, March 11, 2024
ll आलिजा ll
सारंगी तान श्यामवर्ण अपराजिता चंदन खुशबु l
कजरी गजरे सुरमई सुरमे गुत्थी नफासत माथे बिंदु ll
किवदंती पिया वैजयन्ती खन खनाती झांझर कंगन l
अकल्पित रूह रोम सँवर भँवर आह्लादित दामन ll
रूद्राक्ष ताबीज साँझ क्षितिज काया कामिनी l
विभोर साधना मन अनुरागी आँचल धुन ताल्लीन l
मन्नत कलाई धागे लकीरें चाँद दुआएं काफिर l
स्वरांजली सामंजस्य धरा कर्णफूलों कुमकुम कालीन ll
रैना सूत्र सौगातें सौगंध पानी रूप केश घटा कहानी l
साया माया बदरी जादू घूंघट घुँघरू साक्षी धूप सयानी ll
अग्नि शिखा आभा मंडल बृज सखी बोल सुहानी l
करतल ध्वनि सजली ध्यान बाँसुरी मीठी मीठी धानी ll