Thursday, May 7, 2026

आलिंगन

तू ही मेरी वो पाठशाला जिस नदी का मैं ठहरा हुआ किनारा l

संभली नहीं किताब वो कभी अक्स तेरा जिसमें लगे पुराना ll


पेंसिल से नाम मेरा लिख मिटाना दूरियाँ चाँद फासलों समझाना l

लिखावट सी बन गयी वो मेरी साँसों रूह ज़िल्द कागज पन्नों की ll


बेमिसाल नादानियाँ तेरी गिली रेत बनाते महल चित्र आकारों की l

अमिट छाप मोहर बन गयी इस शागिर्द के बचपन मुलाक़ातों की ll


तू ही मेरा आसमाँ तू ही चाँदनी इस बंजर पहेली आरज़ू की l

अनछुआ स्पर्श भीगते बारिश तेरी बनाई कागज कश्ती की ll


रेखा लकीरें छांव सी यादें मुलाकातें तेरे सूखे गुलाब खुशबु की l

मधुशाला कस्तुरी बन गयी वो मेरी आलिंगन अलबेले साँझ की ll

10 comments:

  1. बहुत अच्छा लिखा है मनोज जी आपने

    ReplyDelete
    Replies
    1. आदरणीय जितेन्द्र भाई साब
      सुंदर शब्दों से हौशला अफ़ज़ाई के लिए तहे दिल से धन्यवाद

      Delete
  2. आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" पर शुक्रवार 8 मई 2026 को लिंक की गयी है....

    http://halchalwith5links.blogspot.in
    पर आप सादर आमंत्रित हैं, ज़रूर आइएगा... धन्यवाद!

    !

    ReplyDelete
    Replies
    1. आदरणीय भाई साब
      मेरी रचना को अपना मंच प्रदान करने के लिए तहे दिल से आपका आभार

      Delete
  3. बहुत बढ़िया प्रिय मनोज जी! बहुत दिन बाद आपके ब्लॉग पर आ भावपूर्ण रचनाओं को पढ़ना अच्छा लगा! आपकी रचनाएँ अलग पहचान रखती हैँ!

    ReplyDelete
    Replies
    1. आदरणीया रेणु दीदी जी
      ह्रदय तल से आपका आभार, आपका प्रोत्साहन ही सही मायने में मेरी लेखनी का ऊर्जा स्त्रोत हैं

      Delete
  4. बहुत ही सुन्दर और सार्थक हृदय स्पर्शी रचना।

    ReplyDelete
  5. आदरणीया अभिलाषा दीदी जी
    ह्रदय तल से आपका आभार, आपका प्रोत्साहन ही सही मायने में मेरी लेखनी का ऊर्जा स्त्रोत हैं

    ReplyDelete