Tuesday, November 17, 2026

एक सवाल

सवालों की महफिल में एक सवाल चाँद की परछाई से l

क्या साझेदारी अर्ध चाँद की उस हसीन भ्रम दावेदारी से ll

 

ख्वाब बिके नहीं आत्ममंथन दिलों की सौदेबाजी से l

अंतर गहरा था एकान्त आकर्षित खोई रूहदारी से ll

 

कर्ज वो अधूरा रहा पहली दफा आँसुओं वफादारी से l

आयतें मिली नहीं खामोश राज़दार दीवारों तरफदारी से ll

 

उलझी बेमिसाल सादगी किरदार एक शून्य पहेली से l

रूप बदलता चाँद खुद एक सवाल था इस कहानी से ll

 

पलकों फिसलता नाजुक स्पर्श इन अंजुमन पहलू से l

थाम गया शोर उन अनकहे बूँदों चाँदनी सौदेबाज़ी से ll

Tuesday, November 10, 2026

रणभूमि

ताकीद कसौटी मरुधर सिमटी मृगतृष्णा पहेली सहर l

मिथक मिथ्या खारिज रंगों सेज बुलबुल काँटों सहर ll

 

धोरों सीपों नज़र उतारी डाल गहरी काजल कजरी नज़र l

बिन पानी मेघों डारी जलती धरा घूंघट तरुणी शीतल नज़र ll

 

चंद्र आकर मयूरी नगर सितारों ढ़ाई कंटीले रेतों सफर l

पगडण्डियों फैरो टूटती प्यासी मौन अधूरे ख्वाबों सफर ll

 

घूंघट अठखेलियाँ पाबंदियां बदलती रेतें सूनी रातें पहर l

प्यासी मंजरी छिपा छोर हँसते आंसुओं रोती ग्रहण पहर ll

 

अदृश्य सम्मोहन गुमनाम गामिनी फेहरिस्त यादें मरुधरा सुंदर l

किंवदंतिया प्रचालित प्रेम गाथाओं सजी मरु रणभूमि सुन्दर ll