Friday, August 13, 2010

साथ साथ

संग संग , मेरा तेरा संग

सदा बना रहे , तेरा मेरा संग

संग संग बीता बचपन

संग संग चली दोस्ती हमारी

संग संग बीते अब जीवन

कहना है यही मेरे यार

डाले हाथों में हाथ

संग तेरा मेरा बना रहे

ह़र जन्म साथ साथ

Friday, August 6, 2010

आजादी


आओ जश्न मनाये आजादी का प्यार से

फहराए तिरंगा नाज से

राष्ट्रीय गीत गुनगुनाये शान से

वन्दे मातरम् के घोष से

फैलाए शान्ति का सन्देश स्वाभिमान से

जय हिंद जय भारत

Wednesday, August 4, 2010

भूले बिसरे

गुजरे पल याद आ गए

भूले बिसरे दोस्त याद आ गए

झाँका जो अतीत में

सारे बीते लहमे याद आ गए

फकीर

फकीर हूँ मैं तो

पूछो ना कोई मुझसे मेरी जात

हिन्दू भी मैं हु

मुसल्मा भी मैं हु

कोई भेद नहीं मजहब का दिल में मेरे

ह़र धर्म में दिखे मुझे , अल्लाह कहो या राम

मेरे लिए ह़र धर्म एक समान

सौगात

सौगात उनके प्यार की मिली

चाहते हिलोरे मारने लगी

धक धक कर दिल कहने लगा

मेहरबा खुदा हम पे हुई

नजरे उनसे चार हुई

बदले में वे दिल अपना हमें दे गयी