Sunday, April 7, 2019

बग़ावत

धैर्य रख धीरज धर

आँसुओं की बग़ावत में

नयनों को शामिल मत कर

गुजर जायेगा यह पल भी

बस तम में उजाले की प्रार्थना कर

तुम जैसे विरलों की कैसी यह रुन्दन पुकार हैं

अश्क तो कमजोरों की पहचान हैं

चाहें जितने भी चले जुबाँ के बाण

हावी मत होने दो तुम अपने जज़्बात

एक पल के लिए विवेक को बना लो

अपने समर का हथियार

जीत जाओगें रण के हर मैदान

बग़ावत कर विद्रोह कर अपने जज्बातों के ख़िलाफ़

अपने जज्बातों के ख़िलाफ़   

गुमराह

गुमराह हो गयी राहें ख़फ़ा हो मुझसे

बीच चौराहें खड़ा रहा मग्न अपनी धुन में

ठहर गयी मंज़िलें ग़ुम हो गए रास्तें

अम्बर नीला धरा सुनहरी

ख़ोज रहा दिल मरुधर में मोती

भूल गया सागर बीच मिले हैं मोती

मन चिंतन भटक रहा गली गली

कभी चले दो कोश कभी पकड़े पगडंडी

कैसी यह विडम्बना कैसी यह पहेली

सिर्फ़ चाँदनी लग रही सखी सहेली सी

मूँद आँखे खोल दिल के छोर

गणना करने लगे मन चितचोर

किस राह पकड़ूँ मिल जाये क्षितिज का मोड़

छू लूँ अम्बर चूम लूँ पर्वत शिखर

निकाल लूँ मरुधर के सिप्पों से भी मोती

मिल जाये राहें अगर फ़िर वो अनोखी

गुमराह हो गयी थी जो कर मन चोरी  

Monday, April 1, 2019

अकेला

तन्हा हूँ पर अकेला नहीं हूँ

तेरी यादों में आज भी जिन्दा हूँ

राहे माना हमारी जुदा थी

दो कदम पर जो साथ चले

कस्ती वो मझधारों की मारी थी

लकीरें क़िस्मत भी दगा कर गयी

थमा तेरे आँचल की डोर

रूह मेरी मुझसे चुरा ले गयी

लहू अस्कों का हिना बन

जैसे दुल्हन हाथों सज आयी

और डोली संग संग अर्थी रिश्तों की सज आयी

फ़िर भी यादें तेरी इस दिल में दफ़न ना कर पायी

अनजाने में ही सही ओर जिन्दा रहने को

तन्हाई के लिए एक मौसिक़ी नजरानें में दे आयी

एक मौसिक़ी नजरानें में दे आयी

कुँजी

जज्बातों की ताबीर

अनछुए पहलुओं से टकरा गयी

खनखनाहट इसकी हौले से

कानों में कुछ गुनगुना गयी

एक नए तिल्सिम का पिटारा खोल

रंगीन जादुई दुनिया बसा गयी

सपनों के इस संसार ने

रातों की नींद भुला दी

और संग अपने जीने

कुँजी जज्बातों की थमा दी

भूली बिसरी यादों को आयाम नया दे

जज्बातों की ताबीर

जिंदगी जीने का सलीक़ा सीखा गयी

जिंदगी जीने का सलीक़ा सीखा गयी

  

आपके नाम

खूबसूरत सी नज़्म लिखूँ

या इस दिल की ग़ज़ल लिखूँ

आपकी कातिलाना निग़ाहों को

झीलों का हसीन शहर लिखूँ

धड़कनों पे दिल के पैगाम लिखूँ

एक नयी साज़ एक नयी धुन पे

आफ़ताब की एक नयी सरगम लिखूँ

दामन में आपके अपना नाम लिखूँ

गीत लिखूँ या सफ़र लिखूँ

माथे की बिंदिया को मेहताब लिखूँ

रूहों के मिलन को ताज़ का पैयाम लिखूँ

कुछ भी लिखूँ चाहे गीत हो या ग़ज़ल

दिल कह रहा हैं

दिल यह बस आपके नाम लिखूँ

दिल यह बस आपके नाम लिखूँ