बुलंद है होसले इतने आज
खुदा भी अगर कुछ मांगे आज
पल में निकाल दे दु दिल उसके हाथ
वो भी तो जाने
दिल लगानेवालों का क्या होता है हाल
बुलंद है होसले इतने आज
खुदा भी अगर कुछ मांगे आज
पल में निकाल दे दु दिल उसके हाथ
वो भी तो जाने
दिल लगानेवालों का क्या होता है हाल
उफनती लहरों पे चले जा रहे है
बहते अश्को में डूबे जा रहे है
उजड़ गयी है वादियाँ
लुट गयी है दुनिया
सितम वक़्त ने ऐसा दिया है
ह़र कोई बदला बदला लग रहा है
खत्म अब आस है
जीने के लिए ना कोई मकसद पास है
कुछ तो है कहीं तो है
अहसास तभी तो है
एक अनछुई सी अनुभूति का है
बहुत ही हसीन जज्बातों का मेला है
जज्बातों के इस मेले में
ह कोई
जो अपनी ओर आकर्षित किये जा रहा है
अनुभव जिस आकृति का हो रहा है
दिल मानस पटल पर उसकी तस्वीर बना रहा है
ओ गाँव की छोरी
मैं शहर का छोरा
कैसे होगा मिलन ये तेरा मेरा
बदल गया है ज़माना
भाता नहीं नए जमाने का रंग
तुझको जरा भी
ऐसे में कैसे करलू
जीवन साथ बिताने का वादा
ढूंड रही है नजरे
बिछा के पलके
पर अभी तलक नज़र आयी नहीं
साये की झलक भर
अनजाना अजनबी वो साया
चुपके से जो सपनों में चला आया
नींद हमारी चुरा ले गया
अब तो बस बैचैन है राते
करवट बदलते बीत रही है राते