ज़िक्र एक उसका ही था मेरे जनाजे में l
सौदा दिल से कफ़न का कर आयी थी जो ll
सौगात आँसुओं को मिट्टी के दे आयी थी जो l
तालुक उस पर्दानशीं से इस काफिर का ना हो ll
कोई मीठा झोंका थी या किसी फरेब का साया l
हसीन सी दास्तां थी उसकी नज़रों का साया ll
उधार थी क़िश्तें बहुत उस नूर शबनम की l
महरूम थी उसकी एक झलक से मेरी काया ll
तकरीर रंगीन थी उसके ताबीज़ के गुल से l
तहरीर सजी थी जैसे उसके जन्नत गुल से ll
मशरूफ रूह उस खाब्ब में खोई थी इस कदर l
निगाहें शगुन पैमाना बन गयी थी उस वक़त ll
फक्कत वो ऐसी गहरी नींद सुला गयी मुझको l
वजूद काया ताबूत में सिमटा गयी मुझको ll